फोटो 13नसीबपुर स्थित जिला जेल में गणतंत्र दिवस के दौरान मौजूद कैदी व जेल कर्मी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल में अधीक्षक संजय सिंह बांगड़ के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कैदियों ने देशभक्ति रागनी व कविताएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान जेल अधीक्षक ने कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रमेश कुमार अस्सिटेंट सुपरिटेंडेंट और सब असिस्टेंट सत्यवान शर्मा, हेड कांस्टेबल किशन सिंह प्रधान, प्रदीप कुमार कांस्टेबल, देवेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल, रण सिंह कांस्टेबल, महिला हेड कांस्टेबल उर्मिला देवी और सफाई कर्मचारी अजय कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद