नारनौल। निजामपुर रोड स्थित एमएएसडी स्कूल में श्री श्याम महायज्ञ समिति की ओर से आयोजित 11वां विराट श्री श्याम महायज्ञ जारी है। वेद मंत्रों की मधुर ध्वनि और श्याम भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं से पूरा परिसर श्याममय दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु महायज्ञ में शिरकत कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। सोमवार को आयोजित विशेष अनुष्ठान में 21 जोड़ों ने आहुति डालकर यज्ञ में भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन दोपहर को बाबा श्याम के प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन हो रहा है। महायज्ञ में श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया है। संवाद