फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

विज्ञापन
फोटो संख्या:-75 मोदाआश्रम मेले में कुश्ती पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए विद्याययक कंवर सिंह याद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर में 231वें महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई। विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हरिद्वार से आए कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान महादेव का अभिषेक किया। मंदिर पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। मोदाश्रम मंदिर कमेटी के प्रधान सुधीर दीवान ने कुश्ती प्रतियोगिता को मेले का प्रमुख आकर्षण बताया। इसमें 51 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक की कुश्तियां आयोजित की गईं। 21 हजार रुपये की कुश्ती गोदड़ी और पाथरोली के बीच बराबरी पर रही। 5100 रुपये की कुश्ती कुलदीप बाघोत ने जीती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें