फोटो नंबर-05प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह शहर के मोहल्ला गुरुनानक पूरा से राधा नाम संकीर्तन यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और धर्मप्रेमी शामिल हुए तथा पूरे क्षेत्र में राधे-राधे के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग की थाप पर भजन-कीर्तन करते हुए राधा नाम का जाप किया। संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि यात्रा गुरुनानक पूरा से शुरू होकर मेहता चौक, सिलाखाना और राव बंसी सिंह पार्क क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यजमान निवास पर संपन्न हुई। संवाद