फोटो- 43कंट्रोल रुम में मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता। स्त्रोत- प्रश
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में विधानसभा आम चुनाव-2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय में सीसीटीवी से लैस कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर दिन भर नजर बनाए रखी तथा पल-पल की अपडेट लेती रही। यहां कई बड़ी एलईडी लगाई गई थी जिनके जरिए मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही थी। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह व नगराधीश मनजीत कुमार भी कंट्रोल रूम में मौजूद रहे।
इससे पहले रात को भी डीसी ने खुद नांगल चौधरी हलके के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2024 में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। जिला में चुनाव के प्रति लोगों में दिनभर उत्साह देखने को मिला। जिला रेडक्राॅस सोसायटी की तरफ से दिव्यांगजनों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक/सखी बूथ, यूथ मैनेजड बूथ, पीडब्ल्यूडी मैनेजड बूथ व मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। पहली बार वोट डालने आए युवाओं में अलग ही उत्साह नजर आया। युवाओं ने इंक वाली सेल्फी लेकर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई नई पहल, वोट डालो इनाम पाओ ड्राॅ में भाग लिया।