फोटो संख्या:59- अनाज मंडी कनीना में बैठक करते श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी---स्रोत- संस्था
कनीना। श्री श्याम मित्र मंडल अनाज मंडी के रविवार को आयोजित बैठक में फरवरी में फाल्गुन उत्सव को भव्यता के साथ मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मंडल के प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फाल्गुन उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य जागरण और पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि फाल्गुन उत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। बैठक में विनोद मित्तल, रवींद्र बंसल, बाबूलाल गोयल, उमेश गुप्ता, प्रवक्ता सचिन शर्मा, कर्नल चिकारा सहित मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद