मंडी अटेली। खंड के गांव पृथ्वीपुरा से एक व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पृथ्वीपुरा निवासी बंटी देवी ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसका पति मनीराम नवीन पब्लिक स्कूल में टेंपो तीन साल से चला रहा था। गत 14 मार्च को उसका पति सुबह 7 बजे अपने गावं पृथ्वीपुरा से स्कूल का टेंपू लेकर नवीन पब्लिक स्कूल तिगरा में गया था। वह टेंपो स्कूल में खड़ा कर कहीं चला गया। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।