महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने चोरी की मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंचायती लाइट की बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सतीश वासी चेलावास को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ में पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी नशे का आदी है और उस पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ग्राम चेलावास के सरपंच विकास कुमार ने थाना शहर कनीना में बैटरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि राजेश के मकान के पास पंचायत की लाइट लगी हुई थी जो दिनांक 4 दिसंबर की रात को पंचायती लाइट की बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक की गई। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ लिया। जिससे पूछताछ में नकदी बरामद हुई।