फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर- 03​शिव कॉलोनी में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात महेंद्रगढ़ रोड स्थित शिव कालोनी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा व पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान अर्जुन सोनी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, विजय जैन, दिनेश बारी, नरेश मित्तल व ललित सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें गायक अजय शर्मा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे व आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें