फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा का उद्देश्य लड़ाई नहीं, खतरे से बचना : डॉ. मिथिलेश

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय महिला  महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते को
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के चौथे दिन उन्हें आपात स्थिति में बचाव की व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं। कोच लोकेश सैनी ने पैरों व शरीर की मदद से हमलावर से दूरी बनाने, दबाव की स्थिति से सुरक्षित निकलने और कठिन परिस्थिति में सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के तरीके बताए। महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. मिथिलेश यादव ने कहा कि आत्मरक्षा का उद्देश्य लड़ाई करना नहीं, बल्कि खतरे से बचकर मदद लेना है। प्रशिक्षण में छात्राओं का आत्मविश्वास, सतर्कता और साहस बढ़ाने पर जोर दिया गया। अनुराधा, दिव्या, भूमिका, मनीषा, वैष्णवी व हिमांशी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें