फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई दो

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को फिर से कोरोना का एक संक्रमित मिला। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज एक से बढ़कर दो हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में सोमवार को ढाणा कनीना में एक कोरोना संक्रमित मिला। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24754 हो गई है। इनमें से कुल 24588 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में इस समय दो सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि 28 मार्च तक जिले में 249743 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 115143 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक 551269 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1147 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें