फोटो नंबर-01प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
- फोटो : शिकोहाबाद पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किये गए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन श्री गोपाल गोशाला रेवाड़ी रोड से किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी के यजमान योगेश बंसल परिवार परिवार रहा। प्रभात फेरी का शुभारंभ ठाकुर जी की आरती से किया गया। गोशाला में परिक्रमा करते हुए भक्तगण झूमते-नाचते और राधे नाम का संकीर्तन करते नजर आए। इस अवसर पर यजमान के सहयोग से गोपाल गोशाला में नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने गायों को हरी सब्जी खिलाकर गो माता की सेवा भी की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन व नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी को रिझाया। संवाद