फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवनियुक्त डीईओ का किया अभिनंदन

विज्ञापन
फोटो 04डॉ. विश्वेश्वर कौशिक का अभिनंदन करते प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के पदाधिकारी। संस्था
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक का अभिनंदन किया गया। प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि डॉ. विश्वेश्वर ने अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत प्राचार्य के रूप में शुरू की। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कनीना खंड में कार्यरत रहे और वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदोन्नति से पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक नारनौल के रूप में कार्यरत थे। इस अवसर पर ट्रस्टी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी रोटेरियन पवन यादव, समाजसेवी मुकेश देवी, प्रवक्ता नरोत्तम सोनी व मनोज सोलंकी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें