महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ एवं आर्य समाज के तत्वावधान में बुधवार को आदर्श कॉलोनी में वैदिक यज्ञ के साथ नववधू के गृह प्रवेश एवं स्वागत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक कप्तान छाजूराम यादव ने की। समारोह में प्रवक्ता सुरेंद्र गाहड़ा एवं सरोज देवी के पुत्र अप्रेजिंग ऑफिसर विवेक यादव और नववधू मनीषा देवी ने वैदिक परंपराओं के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण और यज्ञ की आहुतियों के साथ हुआ। पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न करवाया, जबकि सुनील कुमार यज्ञ ब्रह्मा के आसन पर विराजमान रहे। नवदंपति एवं परिजनों ने मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। संवाद