फोटो नंबर- 17भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बुके भेंट करते संस्था सदस्य। स्रोत : सं
नारनौल। पानीपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सैनी सभा जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष संजय सैनी ने संस्था सदस्यों के साथ डॉ. अर्चना गुप्ता से मुलाकात की। संजय सैनी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की ओर से डॉ. अर्चना गुप्ता जैसी योग्य, कर्मठ व अनुभवी महिला को प्रदेश की कमान सौंपना नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं को नेतृत्व के सर्वोच्च अवसर प्रदान कर समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है। संवाद