फोटो नंबर-25पुरानी कचहरी मोड़ के पास किया गया अतिक्रमण। संवाद
नारनौल। नगर परिषद इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गत दिवस नगर परिषद अधिकारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण कर फुटपाथों पर बैठे अस्थायी दुकानदारों के चालान भी काटे। हालांकि अभियान के बावजूद महावीर मार्ग से पुरानी कचहरी मोड़ तक फैले अतिक्रमण को हटाने में नगर परिषद पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। नगर परिषद के नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि
महावीर मार्ग से पुल बाजार तक भी अगर अतिक्रमण नहीं हट रहा तो इस पर कार्रवाई अमल लाई जाएगी। संवाद