फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 28 Nov 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोटपूतली रोड, निजामपुर रोड और नारनौल रोड पर सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानों के बाहर सड़क पर फैलाए हुए सामान, ठेले, बोर्ड और लोहे के ढांचों को तुरंत हटवाते हुए जब्त कर लिया। नगर पालिका के सचिव ललित गोयल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान काटे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें