फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी पहुंची विधायक ने सुनीं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
फोटो नंबर- 23नांगल चौधरी ​स्थित नई अनाज मंडी में किसानों से बातचीत करती विधायक मंजू चौधरी।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद व गेटपास व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खरीद के दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो, फसल बेचने के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। खरीद पारदर्शी व नियमों के अनुसार हो और शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। विधायक ने कहा कि मंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराना विभागों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें