फोटो नंबर- 23नांगल चौधरी स्थित नई अनाज मंडी में किसानों से बातचीत करती विधायक मंजू चौधरी।
नांगल चौधरी। कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद व गेटपास व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खरीद के दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो, फसल बेचने के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। खरीद पारदर्शी व नियमों के अनुसार हो और शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। विधायक ने कहा कि मंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराना विभागों की जिम्मेदारी है।