फोटो नंबर-18परिवार के सदस्यों से गोली कांड के बारे में जानकारी लेते विधायक ओमप्रकाश यादव।
नारनौल। शहर के मानक चौक स्थित व्यापारी विकास गोयल के आवास पर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर पूर्व मंत्री यादव ने व्यापारी विकास गोयल की दुकान पर बुधवार को चली गोली को लेकर बारीकी से जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि शहर में किसी तरह के अपराध को नहीं पनपने दिया जाएगा। भाजपा शासन काल में व्यापारियों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया कि वे जल्द से जल्द शहर के मानक चौक पर स्थित विकास गोयल की दुकान पर गोली चलाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाएं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को यह भी आदेश दिए की विकास गोयल के साथ-साथ उनके परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो कानून से ऊपर नहीं है, उसे हर हालत में गिरफ्तार किया जाएगा।