फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह मुक्त रथ को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 25कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त रथ पर हस्ताक्षर करती विधायक मंजू चौधरी। स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। सेवा संस्था ने सोमवार को बाल विवाह भारत मुक्त अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त रथ का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश राज गोयल व जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता जांगिड विशेष रूप से उपस्थित रही। सेवा संस्था के अध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि बाल विवाह मुक्त रथ 15 दिनों तक जिले भर में बाल विवाह के विरुद्ध लोगों को जागरूक करेगा। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि सेवा संस्था द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें