फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने डिगरोता गोशाला में की गोसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने विकास कार्यों के लिए जाते समय गांव डिगरोता की गोशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारी संस्कृति प्रत्येक जीव के प्रति प्रेम और दया का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद हमें अपनी सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारियों को नहीं भूलना चाहिए। जनसेवा, गोसेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सभी को भाग लेना चाहिए। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा और जीवों के प्रति दया का भाव अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें