फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने कबीर दास को समाज सुधारक बताया

विज्ञापन
फोटो 06: कार्यक्रम के दौरान संत कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विधायक। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। संत कबीर आश्रम मंदिर में शनिवार को संत शिरोमणि कबीर दास महाराज का 629वां प्रकटोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। यादव ने कबीर दास को 15वीं शताब्दी का महान संत, कवि और समाज सुधारक बताया। उन्होंने सादगी, प्रेम व शाकाहारी जीवन का समर्थन किया, इसलिए प्रकटोत्सव पर शाकाहारी भंडारा होता है। कबीर ने हिंदू व मुस्लिम समाज की कट्टरता का विरोध कर धार्मिक सद्भाव व मानवता का संदेश दिया। उनका जन्म काशी के लहरतारा क्षेत्र में माना जाता है। उन्होंने स्वामी रामानंद को अपना गुरु स्वीकार किया। कबीर ने निर्गुण ब्रह्म की उपासना का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें