नारनौल। पुलिस ने लापता बच्चे को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर क्षेत्र का रहने वाला एक लड़का 29 मई की सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि बच्चा परिजनों द्वारा किसी बात पर डांटे जाने से नाराज हो गया था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। सूचना प्राप्त होने के चार घंटे के भीतर पुलिस टीम ने लापता लड़के को राजस्थान के बहरोड़ इलाके से सकुशल ढूंढ निकाला। संवाद