नारनौल। पुलिस ने सूचना मिलने के महज 5 घंटे के भीतर एक गुमशुदा नाबालिग को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों को लौटा दिया। यह पूरा घटनाक्रम 18 जून का है जब एक बच्चा सुबह करीब 8:00 बजे अपने परिजनों को बिना बताए घर से अचानक कहीं चला गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब 2:30 बजे थाना सिटी में नाबालिग के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया। संवाद