मोहल्ला नलापुर में रविवार को ठाकुर जी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट रजिस्टर्ड के भूमि पूजन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मंदिर निर्माण करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी पुण्य कमाई में से पैसे लगा कर इस मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी मेहनत की कमाई में से धर्म, पुण्य व सेवा भाव में पैसा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी का मंदिर जिसके पास लगभग 300 गज जमीन है, जिसको ट्रस्ट बना कर समाज के हाथों में सौंपने का निर्णय मंदिर निर्माण कमेटी ने लिया है। उन्होंने अपने सरकारी कोष से पांच लाख रुपये का अनुदान मंदिर में सत्संग हाल भवन बनाने के लिए देने की घोषणा की। ओपी यादव ने कहा कि हाल का निर्माण हो जाने के बाद भक्तों के लिए प्रवचन करने में यह सहायक होगा। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान संदीप जैन ने की। ट्रस्ट के प्रधान सतीश शर्मा ने मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव मंत्री का स्वागत किया। मंच का संचालन अरुण जैन ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथि वैध किशन वशिष्ठ थे। ट्रस्ट के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि 100 साल से भी प्राचीन मंदिर है। जिसकी बागडोर स्वामी परिवार के पास ही थी। अब परिवार ने यह निर्णय लिया लगभग 300 गज के आसपास जमीन मंदिर ट्रस्ट बनाकर समाज के हाथों में सौंप देगा। समाज के वर्गों का सहयोग मिल रहा हैं। भव्य मंदिर की भव्य निर्माण की तैयारी पूरे जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसमें भोले बाबा का एक शिवाला, बजरंगबली जी की मूर्ति और ठाकुर जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य फिर से भव्य तरीके से करवाया जाएगा। इसमें एक प्रवचन हाल का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान सतीश शर्मा, उप प्रधान रमेश चंद, सचिव अजय कुमार, कृष्ण कुमार, प्रवीण,एसपी जैन, गोपाल जैन, सुरेंद्र जैन, सुमित गुप्ता, राकेश यादव, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रमोद जैन, दीपू पार्षद, सुभाष सैनी, शिवचरण यादव, शैलेश शर्मा, रामचंद्र शर्मा, नटवर यादव, विपिन जैन, सुनील व नेमी चंद जैन मौजूद रहे।