फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का संदेश

विज्ञापन
फोटो 01: योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव नायन में बुधवार को योग जागरण यात्रा निकाली गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय से शुरू होकर मुख्य बाजार और गलियों से गुजरती यह यात्रा ग्रामीणों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में हुआ। समापन अवसर पर आयुष नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन जोशी ने गर्मी और लू से बचाव के उपाय बताए और कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें