फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान की मनाई स्मृति

विज्ञापन
फोटो 7कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी अध्यापकगण।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय पीजी कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में भी अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा का मार्ग अपनाया। उनकी शहादत साहस, दृढ़ निश्चय और अटूट आस्था का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. प्रवीण, डॉ. प्रियंका शर्मा एवं डॉ. ज्योति जिंदल सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें