नारनौल। पुरानी सराय स्थित नामदेव धर्मशाला में 17 मई को बैठक का आयोजन किया जाएगा। नामदेव समाज समिति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना है। उन्होंने बताया कि नवंबर व दिसंबर माह में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संवाद