फोटो नंबर- 19रेजांगला शहीदों के परिवार जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते विधायक ओम प्रक
नारनौल। यादव कल्याण सभा में रेजांगला शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक ओम प्रकाश यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के जोधपुर से चली लगभग 6500 किलोमीटर लंबी रेजांगला पराक्रम यात्रा के सदस्यों का पूर्वमंत्री ओम प्रकाश यादव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रेजांगला युद्ध के दौरान एकमात्र जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र यादव व शहीद परिवार के सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव ने कहा कि शहीदों की बदौलत हम खुले आसमान में सांस ले रहे हैं। इन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर साल 18 नवंबर को रेजांगला दिवस मनाया जाता है। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती और उनकी वीरता के लिए उन्हें याद किया जाता है।