फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी सांपला ने एजेंडों पर चर्चा की

विज्ञापन
23- मार्केट कमेटी सांपला में बैठक लेते चेयरमैन उदयभान मलिक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सांपला। मार्केट कमेटी सांपला की नवगठित कार्यकारिणी की शुक्रवार को बैठक हुई। मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक एवं वाइस चेयरमैन बंसी लाल मक्कड़ की अध्यक्षता में कई एजेंडों पर चर्चा हुई। इन एजेंडों में मंडी की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, किसानों के लिए सेवाओं में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, विभिन्न मरम्मत कार्य, नई तकनीक के उपयोग व वित्तीय अनुमोदन से जुड़े प्रस्ताव और मंडी की टूटी चारदीवारी ठीक कराना शामिल रहा। चेयरमैन ने कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि मंडी के विकास, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क व शेड निर्माण आदि में सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस मौके पर सचिव सविता, मंजीत ओहलायन, रौनक मलिक, राजसिंह, प्रमोद बिजेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें