फोटो संख्या:74- स्पोर्ट्स अकादमी में राखी बांधती --स्रोत- कोच
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी में बच्चों ने खेल प्रशिक्षण के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान खेल गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कोच लोकेश सैनी ने कहा कि जिस तरह भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह समाज में हर व्यक्ति को एक-दूसरे के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।कोच ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। संवाद