फोटो 11 मन की बात का लाइव कार्यक्रम सुनते हुए चेयरमैन व वाइस चेयरमैन। स्वयं
मंडी अटेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 129वां एपिसोड का लाइव कार्यक्रम अटेली मार्केट कमेटी में चेयरमैन दिनेश जेलदार व वाइस चेयरमैन राधेश्याम गोयल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश की 2025 में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया। अंत में मन की बात सुनने के बाद चेयरमैन दिनेश जेलदार ने कहा कि मन की बात से बहुत कुछ समझने, सीखने और जानने का अवसर मिला।