फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक अहीरवाल क्षेत्र का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन : सत्यव्रत

Mon, 01 Apr 2024 02:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सांस्कृतिक अहीरवाल क्षेत्र का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन बनकर उभरा है। जिसका लोगों से सीधा संबंध है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए अहीरवाल सांस्कृतिक संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र लगभग 2400 गांवों में फैला हुआ है। इसके 1300 गांव में इतिहास लेखन का काम गांव की एक टीम के माध्यम से किया गया है। इस टीम में 5 से 11 सदस्य रखे गए हैं। इसी प्रकार संस्था की महत्वाकांक्षी योजना अहीरवाल जानो प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालयों व महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन 50000 को पार कर गया है। अहीरवाल जानो प्रतियोगिता के आयोजक टोली ने दिसंबर माह में इस परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या का लक्ष्य 1 लाख तक रखा था जो 31 मार्च तक 50000 तक पहुंचेगी। शेष 50000 के लिए कार्य जुलाई माह तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें