फोटो 16सीटीएम को ज्ञापन सौंपते भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्य। स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : 1
नारनौल। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, आईपीएलए भारतीय बेरोजगार मोर्चा ने वीरवार प्रदर्शन कर सीटीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आरएसएस-बीजेपी के लोगों द्वारा षड़यंत्र पूर्वक बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की परमिशन रद्द की है जिसको लेकर विरोध जताया। साथ ही ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की है। इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश वरदान, जिला अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़, लालाराम, बृजेश, जिले सिंह, लाजपत, महावीर, बाबूलाल, कैलाश नारनौल, महेंद्र खन्ना और ओम प्रकाश मौजूद रहे। संवाद