फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के कारण खुले में लगी सरसों की ढेरी भीगी

Sat, 03 May 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वीरवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण मंडी में खुले में लगी सरसों की ढेरियां और उठान के लिए रखें सरसों के बैग भीग गए। नारनौल नई अनाज मंडी में अभी भी 22179 क्विंटल सरसों का उठान बाकी है। नारनौल नई अनाज मंडी में एक मई तक जितनी सरसों की आवक हुई थी। सभी सरसों की खरीद का कार्य एक मई शाम तक पूरा कर लिया गया है। वहीं वेयर हाउस मैनेजर रूबी हुड्डा का कहना है कि एक मई तक हुई सरसों की आवक की खरीद का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब केवल सरसों उठान का कार्य बाकी है। बारिश व आंधी की आशंका से तेजी से उठान का कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि दो से तीन दिनों में सरसों का उठान पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें