फोटो संख्या:60कनीना में सेवानिवृत्ति पर चिकित्सक को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। संवाद
कनीना। उप नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार चौहान की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमओ डॉ. रेणू वर्मा, डॉ. नेहा एवं डॉ. दिनेश की ओर से राजकुमार चौहान को पगड़ी पहनाकर किया गया। स्वास्थ्यकर्मी अनिल रसूलपूरियां ने बताया कि राजकुमार चौहान ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 32 वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी से सेवाएं दीं। संवाद