फोटो संख्या:65 - उप नागरिक अस्पताल कनीना में रोगियों को कीट वितरित करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्र
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में बुधवार को टीबी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को कनीना नगर पालिका की चेयरमैन डॉ. रिंपी कुमारी ने दो रोगियों को गोद लिया है। इस दौरान टीबी रोगियों को प्रोटीन युक्त राशन किट वितरित की गई। इस मौके पर कनीना अस्पताल से टीबी अभियान के वरिष्ठ उपचारक पर्यवेक्षक पवन कुमार, युद्धवीर, कमलेश, राजकुमारी और अशोक मौजूद रहे। संवाद