फोटो संख्या:52- हकेवि में आयोजित हवन में प्रतिभागिता करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व अन्य अत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ की ओर से वसंत पंचमी व पराक्रम दिवस पर वैदिक हवन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वैदिक हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, मानसिक शांति और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। मौके पर डॉ. आरएन यादव, एडवोकेट धर्मवीर यादव, आर्य समाज प्रधान महेंद्रगढ़ भूपेंद्र यादव व अन्य मौजूद रहे। संवाद