मंडी अटेली। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताते हुए बसपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुई जुल्म व ज्यादतियों से पूरे देश में भारी रोष है। इस प्रकार की घटनाओं पर भारत सरकार को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेना चाहिए व हिंदू विरोधी गतिविधियों व हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संवाद