नारनौल। पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार एक सुनियोजित साजिश के तहत बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन काट रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन विरोधी निर्णय से पेंशन पर आश्रित लाखों लोग प्रभावित होंगे व बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग सम्मान निधि सरकार द्वारा नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान स्वरूप दी जाने वाली सहायता राशि है, न कि नियमित आय का स्रोत। सरकार बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए आय की शर्त को तुरंत खत्म करें और पेंशन को काटना बंद करे। संवाद