फोटो 27पखवाड़े के तहत गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच करती चिकित्सा अधिकारी।संवाद
- फोटो : File Photo
निजामपुर। ग्राम छिलरो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 से 22 जुलाई तक मातृत्व हेल्थ सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों पहचान कर उनकी विशेष जांच की जा रही है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य मातृत्व मृत्यु दर को शून्य तक लाना है। गर्भवतियों की नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव और प्रसव बाद देखभाल पर जोर दिया जा रहा है। आशा, एएनएम और चिकित्सक जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। जरूरतमंद महिलाओं को विशेषज्ञ अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी