महेंद्रगढ़। श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में चल रहे श्री सुरभि गो महायज्ञ एवं गो भागवत कथा का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को श्री सुरभि महायज्ञ की पूर्णाहुति से सात दिवसीय श्री गो भागवत कथा को वृन्दावन धाम से पधारी भगवताचार्या विदुषी बेला पारीक राष्ट्रीय अध्यक्षा की देखरेख में विधिवत सम्पन्न किया। श्री सुरभि महायज्ञ के दौरान यजमान के रूप में विधायक के सुपुत्र राहुल यादव अपनी धर्मपत्नी सहित पहुंचे। 108 कुंडली सुरभि महायज्ञ में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख अजीत महापात्र, हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, डाॅ. संजय मुंजाल, गोपेश मेहता, सुभाष झूकिया, पूर्व पार्षद वीरेंद्र यादव सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद