नारनौल। गो सेवा मंडल की ओर से एक जनवरी को चौथा संयुक्त गो सेवक सम्मान समारोह एवं अन्नकूट प्रसाद का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में आयोजित होगा। इस बारे में मंडल के प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:15 बजे हवन के साथ होगी। उसके उपरांत सुबह 11:00 बजे भजन व सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गो सेवा में सक्रिय रूप से जुड़े सेवकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की जाएगी। संवाद