महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टूडेंट सर्विस सेल ने विजडम ऑफ माइंड फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित की। मुख्य वक्ता प्रो. सुशील चंद्र ने तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच और कार्य-जीवन संतुलन पर उपयोगी जानकारी दी। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्तिगत और संस्थागत विकास का महत्वपूर्ण आधार है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी समग्र विकास पर बल देती है। प्रो. पायल कंवर चंदेल ने ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। डॉ. जितेंद्र कुमार ने फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी दी। संवाद