उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालयों में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली कटऑफ लिस्ट 17 दिसंबर को जारी होगी। पहले यह कटऑफ लिस्ट 14 दिसंबर को जारी होनी थी। राजकीय पीजी कॉलेज में 330 सीटों व महिला महाविद्यालय में 160 सीटों पर दाखिले होंगे। पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए 2153 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कमिस्ट्री संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। इस संकाय में 40 सीटों पर सबसे ज्यादा 410 आवेदन आये हैं। जिससे इस संकाय में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। इसके बाद दूूसरी पसंद मैथ्स संकाय बनी हुई है। पीजी कॉलेज में दाखिला नोडल इंचार्ज सतीश सैनी ने बताया कि पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है। 17 दिसंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
पीजी कॉलेज, नारनौल
कोर्स सीट आवेदन
एमए कंप्यूटर साइंस 40 109
एमएससी कमिस्ट्री 40 410
एमए जियोग्राफी 40 276
एमएससी बॉटनी 20 221
एमएससी जियोलॉजी 10 37
एमएससी जूलॉजी 20 258
एमकॉम 40 203
एमए इंग्लिश 40 141
एमए हिंदी 40 144
एमएससी मैथ्स 40 354