नारनौल। पलवल में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की 18 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। गौरीशा ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान नर्वस थी लेकिन कोच के मार्गदर्शन से बेहतर प्रदर्शन में करने में सफल रही।
वहीं आराध्या ने बताया कि गत प्रतियोगिता के अनुभव आगामी प्रतियोगिता में सहयोगी सिद्ध होंगे।