फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर पर सो रहा था परिवार, चोरों ने सोना-चांदी व 80 हजार रुपये किए चोरी

Wed, 15 Mar 2023 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अटेली मंडी। गांव राता कलां में चोर एक घर से सोने-चांदी के जेवरात और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। घटना के समय परिवार घर में ही सो रहा था। उसका पता उन्हें सुबह लगा। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राता कलां निवासी रमेश ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार की रात को वह और उसकी पत्नी बैठक में सो रहे थे। दोनों बहू अलग-अलग कमरों में बच्चों के साथ सो रही थीं। करीब 11 बजे घर का कामकाज करने के बाद सभी सो गए थे। घर का मैन गेट भी अंदर से बंद किया हुआ था। सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी उठी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो एक कमरे के बाहर चुन्नी से दरवाजे व कुर्सी को बांध रखा था। दूसरे कमरे को देखा तो उसमें रखे दोनों संदूक के कुंडे उखाड़ रखे थे। समान इधर-उधर बिखेरा था। उसकी पत्नी ने उसे और घर के अन्य सदस्यों को चोरी के बारे में बताया। उन्होंने सामान चेक किया तो दोनों संदूक में रखे सोने की कंठी, नौ जोड़े चांदी की पाजेब, दो जोड़ी सोने के टॉप, एक सोने की छुमकी, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी सोने की छोटी बाली, दो अंगूठी, दो जोड़े चुटकी चांदी समेत 80 हजार रुपए चोरी हुए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें