खंड के गांव सुरेहती जाखल के किसान देवव्रत सहित उनके परिजनों को यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए अपने बेटे अमित पूनिया की चिंता सता रही है। अमित से परिजन संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। अमित पूनिया की बहन अंकित पूनिया ने बताया कि अमित द्वारा फ्लाइट की टिकट भी बुक करने की सूचना परिजनों को दी गई थी। एक मार्च के बाद संपर्क भी नहीं हो पाया है। एक मार्च को सुबह चेकोस्लोवाकिया बोर्डर पर पहुंचा तब बातचीत हुई थी। वहां से भारतीय दूतावास ने उन्हें बस द्वारा होटल पहुंचाया व रहने तथा खाने की व्यवस्था की। वर्तमान में वहीं होटल में ठहरा हुआ है लेकिन फ्लाइट कब मिलेगी इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सतनाली नरेंद्र सिंह ढूल, पंचायत अधिकारी सतनाली प्रवीन कुमार सहित ग्राम सचिव अमित, राजेश, ब्लॉक कॉर्डिनेटर एसबीएम संजय कुमार अमित पूनिया के परिजनों से मिले और उनसे बातचीत कर प्रशासन द्वारा अमित को स्वदेश लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया।