फोटो 90 : नागरिक अस्पताल में बाल रोग विभाग की ओपीडी के बाहर लगी भीड़। संवाद
बहादुरगढ़। शीत लहर बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में निमोनिया, खांसी-जुकाम और वायरल बुखार के मामलों में इजाफा हो रहा है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लगभग 100 मरीज आते थे लेकिन अब यह संख्या बढ़ गई है। हफ्ते भर से इनकी संख्या 125 तक पहुंच गई है। डॉ. अहिभूषण का कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरल संक्रमण जल्दी असर करता है। समय पर उपचार न मिलने पर स्थिति गंभीर भी हो सकती है। संवाद